शिव आराधना से बदल जाता है जीवन-स्वामी कैलाशानंद गिरी, सावन में विशेष शिव साधना दूसरे दिन भी जारी रही।

धार्मिक हरिद्वार

हरिद्वार, 12 जुलाई। श्री दक्षिण काली मंदिर परिसर में पूरे सावन चलने वाली निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानं गिरी महाराज की विशेष शिव साधना दूसरे दिन भी जारी रही। विभिन्न प्रकार के पुष्पों से शिवलिंग का विशेष शृंगार कर गंगाजल, पंचामृत व अन्य द्रव्यों से भगवान शिव का अभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि सावन में सच्चे मन से की गई भगवान शिव की आराधना से साधक का जीवन बदल जाता है। शिव कृपा से सात्विक विचारों का उदय होता है और चरित्र उत्तम बनता है। जिससे कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है और जीवन भवसागर से पार हो जाता है। उन्होंने कहा कि शिव साधना भक्त को सुख समृद्धि व वैभव प्रदान करती है। महादेव शिव भक्तों के सभी कष्ट दूर कर उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। स्वामी कैलाशानंद गिरी के शिष्य स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि पूरे सावन चलने वाली शिव आराधना के दौरान आम लोगों के साथ कई महत्वपूर्ण व्यक्ति स्वामी कैलाशानंद गिरी के सानिध्य में भगवान शिव का अभिषेक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *