दिल्ली में भाजपा की शानदार जीत का उत्तरी हरिद्वार के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न आज भाजपा के सप्त ऋषि मंडल के अध्यक्ष तरुण नहर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता उत्तरी हरिद्वार स्थित राठी चौक पर एकत्रित हुए।
जहां उन्होंने मिठाई खिलाकर दिल्ली में भाजपा की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की, उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की 27 साल बाद जो वापसी हुई है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा हर मोर्चे पर विजय हो रही है दिल्ली की जनता ने केजरीवाल का घमंड तोड़ा है,कांग्रेस दो-तीन राज्यों में ही सिमट कर रह गई है। उससे सभी कार्यकर्ताओं बहुत प्रसन्न है।पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, मंडल महामंत्री देवेश ममगाई ने कहा कि इस जीत ने दिल्ली के देश की विकास यात्रा में शामिल करने का रास्ता खोल दिया है।इस अवसर पर पार्षद आकाश भाटी , पार्षद सचिन डबराल,मुकेश पुरी ,राजीव भट्ट ,विकल राठी विशाल मूर्ति भट्ट, अशोक कुमार, विकास गुप्ता, राजेश पुरी, मनोज सिरोही महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम माकन आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।