उत्तराखंड में यहां भवाली नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर रही। मतगणना में पहले कांग्रेस के पंकज आर्य ने भाजपा के प्रकाश आर्य को तीन वोट से हराया। भाजपा प्रत्याशी की मांग पर रिकाउंटिंग की गई। इसमें पंकज के खाते में एक वोट और जुड़ गया और वह चार मतों से जीतकर नगर पालिका के अध्यक्ष बन गए। अंतिम क्षणों में श्याम खेत और कहलक्वीरा वार्ड से कांग्रेस के पंकज ने जीत हासिल की। इन दोनों वार्ड से पंकज को जमकर वोट पड़े। एक समय ऐसा भी था जब कांग्रेस के पंकज आर्य भाजपा के प्रकाश से पीछे चल रहे थे। मगर अंतिम दो वार्डो की मतगणना शुरू होते ही न केवल उन्होंने बढ़त हासिल की बल्कि जीत भी गए।

Bengali
English
Gujarati
Hindi
Kannada
Marathi
Nepali
Portuguese
Punjabi
Russian
Sindhi
Tamil
Telugu