उत्तरी हरिद्वार के वार्ड एक ,दो और तीन से भाजपा प्रत्याशी विजय हुए ।वहीं वार्ड चार में महावीर वशिष्ठ ने कांग्रेस का खाता खोला। नगर निगम चुनाव में आज सुबह वोटो की गिनती आरंभ हुई । शुरुआती नतीजे में वार्ड 1 से भाजपा के आकाश भाटी ने निर्दलीय अनिल मिश्रा को हराया तो वार्ड 2 से भाजपा की सुनीता देवी ने कांग्रेस की सीता देवी को मात दी वहीं उत्तरी हरिद्वार के वार्ड 3 से सूर्यकांत शर्मा सूरज ने कांग्रेस के भारत गिरी पर एक तरफ जीत दर्ज की। कांग्रेस का खाता वार्ड चार में खुला जहां कांग्रेस के निवर्तमान वर्तमान पार्षद महावीर वशिष्ठ ने भाजपा के अनुरोध भाटी को हराकर कांग्रेस का खाता खोला।
