हरिद्वार कांग्रेस सेवा दल द्वारा ध्वज वंदन कार्यक्रम आयोजित,प्रदेश संगठक हेमा पुरोहित, अश्विनी कौशिक,वीरेंद्र भारद्वाज,बाघम्बरी शर्मा आदि सहित अनेक गणमान्य रहे उपस्थित।

राजनीति हरिद्वार

न्यू हरिद्वार कॉलोनी स्थित महानगर कांग्रेस सेवादल कार्यालय हरिद्वार में सेवादल कार्यकारिणी के द्वारा सेवादल प्रदेश मुख्य संगठक श्रीमती हेमा पुरोहित की उपस्थिति एवं महानगर मुख्य संगठक अश्विन कौशिक की अध्यक्षता में ध्वज वंदन किया गया। ध्वज वंदन के मुख्य अतिथि वीरेंद्र भारद्वाज ने ध्वज वंदन कर परेड को संबोधित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस सेवादल नेता महेंद्र गुप्ता ने कहा जिस तरह राहुल गांधी ने काम किया है, उनकी लोकप्रियता बढ़ गई है। इसी से भाजपा घबराकर तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। कहा कांग्रेस सेवादल के सिपाही भाजपा से डरने वाले नहीं हैं, वह 2024 में भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्रीमती बागम्बरी शर्मा एवं आर्य नगर ब्लॉक कमेटी अध्यक्ष विकास चंद्र ने कहा की मोदी सरकार में देश के लोकतंत्र और संविधान की लगातार अवहेलना की जा रही है, वहीं देश की अर्थव्यवस्था भी गिर गई है। सीमाएं भी सुरक्षित नहीं है।

सेवादल के कोषाध्यक्ष नीरज मिश्रा एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज जाटव ने कहा कि कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता जिले, ब्लाक और बूथ स्तर पर जाकर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दों पर सरकार की नाकामी उजागर करेंगे। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के अभियान को धार देने के लिए उन्होंने सेवा दल के पदाधिकारियों को संबोधित किया

ध्वज वंदन के दौरान राजेश नौटियाल (गुरु जी ), सेवादल प्रदेश सचिव श्रीमती रेनू रूहेला, ओम मलिक पहलवान, करण सिंह राणा, समर्थ अग्रवाल, सुशील पाँडे, अंशुल कौशिक, मोहित शर्मा, शुभम् शर्मा, स्वतंत्रता सैनानी उत्तराधिकारी राकेश शर्मा, दिनेश कांडपाल,सोहन रावत,शिखा शर्मा आदि कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *