श्री बालाजी ज्वेलर्स में डकैती की घटना से नाराज व्यापारियों ने चंद्राचार्य चौक पर धरना देकर प्रदर्शन किया।

राजनीति हरिद्वार

श्री बालाजी ज्वेलर्स में डकैती की घटना से नाराज सर्राफा व्यापारियों ने हरिद्वार में चंद्राचार्य चौक के समीप पर धरना प्रदर्शन किया। सर्राफा व्यापारियों को समस्त व्यापार मंडलों ने अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर व्यापारियों की पुलिस जांच अधिकारी प्रदीप बिष्ट से भी वार्ता हुई। व्यापारियों ने कहा कि पुलिस बीट से कुछ ही दूरी पर घटना को अंजाम दिया जाता है। अपराधी बेखौफ वारदात कर रहे। पुलिस सिर्फ हेलमेट चेकिंग और चालान काटने तक सीमित है उन्होंने कहा कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ा जाए। अपराध की घटनाएं दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इस प्रकार की घटनाओं से व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों को सुरक्षा देना प्रशासन का दायित्व है। व्यापारी हर क्षेत्र में प्रशासन की मदद करता है। ऐसी घटनाएं पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाती हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को दो दिन का समय दिया गया है अगर दो दिन में अपराधी नहीं पकड़े गए तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर कैश खुराना, विशाल गर्ग, मृदुल कौशिक, राजीव पराशर, संजीव नैय्यर, अशोक शर्मा, सुरेश गुलाटी, नीतू बिष्ट, कार्तिक शर्मा, संजीव चौधरी, अनिल पुरी, हरविंदर सिंह, मृत्युंजय अग्रवाल, अधीर कौशिक, दीपक टंडन आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *