हरिद्वार पुलिस ने आईसीआईसीआई बैंक के एक खाताधारक के  धोखाधड़ी से 50 लाख रुपये की ठगी का पर्दाफाश करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर 13 लाख रुपए और एक प्लाट की रजिस्ट्री बरामद की।

हरिद्वार पुलिस ने आईसीआईसीआई बैंक के एक खाताधारक के खाते से करीब 50 लाख रुपये की संदिग्ध निकासी के बहुचर्चित मामले का पर्दाफाश करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने फर्जी आधार कार्ड और फोन बैंकिंग का सहारा लेकर खाताधारक के नाम पर नया डेबिट कार्ड जारी कराया और […]

Continue Reading

जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंतद्वीप पार्किंग से हटाया अवैध अतिक्रमण।

आगामी कांवड़ मेले को सुगम, सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद  है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के सख्त निर्देशों के अनुपालन में पंतद्वीप पार्किंग क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के तहत क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त […]

Continue Reading

कल मौसम के रेड अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी हरिद्वार ने जनसुनवाई कार्यक्रम को स्थगित किया ,मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जनपदों में मौसम का रेड और ओरेंज अलर्ट जारी किया।

मौसम विभाग द्वारा आज रविवार को हरिद्वार,  देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयागऔर बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर जिलों में मौसम का रेड अलर्ट जारी किया है जिसमें कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी और अत्यंत भारी बारिश […]

Continue Reading

हरिद्वार बास्केटबॉल एसोसिएशन ने खिलाड़ियों के लिए आयोजित किया विशेष फिटनेस कार्यक्रम

स्वस्थ और फिट युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव: मयंक भाजोराम शर्मा, हरिद्वार बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा खिलाड़ियों, विशेषकर युवा एवं बाल खिलाड़ियों में शारीरिक फिटनेस, नियमित व्यायाम और खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एनी टाइम फिटनेस जिम में विशेष फिटनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों को खेलों में […]

Continue Reading

अनुज गुप्ता को उत्तराखंड क्रांति दल ने हरिद्वार विधानसभा प्रभारी बनाया।

उत्तराखंड क्रांति दल के जिला अध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने पार्टी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से अनुज गुप्ता को हरिद्वार विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।नियुक्ति पत्र जारी करते हुए जिला अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि अनुज गुप्ता पार्टी की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुँचाते हुए […]

Continue Reading

इस्कॉन द्वारा हरकी पौड़ी से भूपतवाला तक श्री जगन्नाथ यात्रा आयोजित की गई, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

अन्तर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) द्वारा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन किया गया, यह यात्रा हरकी पौड़ी से आरंभ हुई और उसका समापन निष्काम सेवा ट्रस्ट भूपतवाला हुआ। इस्कॉन हल्द्वानी, मुरादाबाद,पंजाब, देहरादून रुड़की और हरिद्वार द्वारा आयोजित इस रथ यात्रा में श्री कृष्ण के भक्तों ने बड़े उत्साह और भक्ति से भाग लिया, स्त्री […]

Continue Reading

ऐतिहासिक झण्डा चौक का होगा कायाकल्प ,मेला प्रशासन ने झण्डा चौक का स्थलीय निरीक्षण किया और स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की।

कुम्भ मेला की तैयारी: ऐतिहासिक झण्डा चौक का होगा कायाकल्प स्थानीय हितधारकों के साथ झण्डा चौक सुधार की योजना पर बनी सहमतिआगामी कुम्भ मेले की तैयारियों के तहत धर्मनगरी हरिद्वार के पौराणिक क्षेत्र कनखल स्थित ऐतिहासिक झण्डा चौक का सुधार एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा। मेला प्रशासन ने इस महत्वाकांक्षी योजना का प्रारूप तैयार कर स्थानीय […]

Continue Reading

संभागीय परिवहन कार्यालय हरिद्वार में शुरू की गयी ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट की सुविधा।

संभागीय परिवहन कार्यालय में ऑफिस असिस्टेंस चैटबॉट की सुविधा शुरू की गयी है। कार्यालय परिसर में विभिन्न स्थानों पर क्यूआर कोड युक्त स्टैंड लगाए गए हैं। जिन्हें स्कैन कर अपने मोबाइल पर चैटबॉट के माध्यम से आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) निखिल शर्मा ने बताया कि चैटबॉट के […]

Continue Reading

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा, बालकों के अधिकारों की सुरक्षा व जागरूकता पर  कार्यशाला आयोजित।

हरिद्वार, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा लक्सर विकास खण्ड के सभागार, में बाल अधिकार एवं सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय जन-जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया, कार्यशाला में बच्चों के अधिकारों की रक्षा, शिक्षा, सुरक्षा, संरक्षण तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई, कार्यक्रम में मुख्य […]

Continue Reading

एच आर डी ए द्वारा ज्वालापुर क्षेत्र में चल रहे अवैध निर्माण कार्यों को सील किया गया।

हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा बताया गया है कि बाबर कालोनी पावधोई निकट ईदगाह रोड़ ज्वालापुर हरिद्वार में  शौकत अली पुत्र मौ0 यामीन द्वारा लगभग 15‘ ×15‘ की माप में भूतल पर निर्माण कार्य किया जा रहा है एवं बाबर कालोनी नियर ईदगाह रोड़ ज्वालापुर हरिद्वार में श्रीमति मुसर्रत पत्नी श्री फारूख अली द्वारा लगभग […]

Continue Reading