क्षेत्र की जनता और पार्षद अकार्षिका शर्मा की मांग पर जिलाधिकारी ने जल्द ठेका स्थानांतरित करने का आश्वासन दिया।

दो माह के भीतर हटेगा ठेका ,ठेका हटाने की मांग को लेकर हरिलोक के लोगों द्वारा तीन दिनों के सशक्त धरने एवं महिला शक्ति के साथ किया था आंदोलन । वार्ड नंबर -60 हरिलोक, नगर निगम हरिद्वार की पार्षद आकर्षिका शर्मा ने जूर्स कंट्री के बाहर विगत तीन दिनों से चल रहे धरना प्रदर्शन का […]

Continue Reading

हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा यहां दो स्थानों पर करीब 18-20 बीघा में अनधिकृत विकसित की जा रही प्लॉटिंग/कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया।

आज बुधवार को हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा ग्राम जियापोता कटारपुर मार्ग पर दो व्यक्तियों द्वारा विकसित की जा रहीअनधिकृत प्लॉटिंग/ कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया। कटारपुर मार्ग पर अमित राणा की कॉलोनी के बगल में सौरभ चौहान द्वारा लगभग 8-10 बीघा के क्षेत्रफल में और इसके साथ ही ग्राम जियापोता कटारपुर मार्ग पर भगवती […]

Continue Reading

“होली रंगो और खुशियों का त्यौहार है, इसे मिलजुल कर सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाना चाहिए”- जिलाधिकारी हरिद्वार,

आज बुधवार को हरिद्वार के कलेक्ट्रेट और विकास भवन में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने कलक्ट्रेट में कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में प्रतिभाग किया। जहां होली मिलन समारोह में सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों ने अबीर-गुलाल, टीका तथा रंग लगाकर एक-दूसरे के गले लगते हुये सभी […]

Continue Reading

नहर में डूबती हुई लड़की को बचाने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी हरिद्वार ने किया सम्मानित।

जवानों की बहादुरी की सराहना करते नगद धनराशि देकर थपथपाई पीठ। कल दिनांक 11.03.2025 को ASI मनोज शर्मा और HC कृपा राम को नहर पटरी पर ड्यूटी के दौरान गंगनहर में एक लड़की डूबती हुई दिखाई देने पर बिना देरी के HC कृपा राम द्वारा जान की परवाह किए बिना गंगनहर में छलांग लगा कर […]

Continue Reading

हरिद्वार में यहां मां-बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस आत्महत्या के कारण की जाँच कर रही है।

श्यामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नौरंगाबाद गैंडीखाता में मां-बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस में शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है। आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह मां-बेटी के […]

Continue Reading

जनप्रतिनिधि दिलाएं मैदानी क्षेत्र के लोगों को योजनाओं का लाभ-राकेश राजपूत,उत्तराखंड मैदानी महासभा।

उत्तराखंड मैदानी महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष एडवोकेट राकेश कुमार राजपूत ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि जनप्रतिनिधियों को मैदानी क्षेत्र के लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने के प्रयास करने चाहिए। संपूर्ण हरिद्वार जनपद को ओबीसी घोषित किया जाए साथ ही पूरे जनपद को कुंभ […]

Continue Reading

उत्तराखंड पत्रकार यूनियन ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन,मेयर किरण जैसल महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज सहित अनेक गणमान्य ने दी शुभकामनाएं।

उत्तराखंड पत्रकार यूनियन हरिद्वार इकाई द्वारा धूमधाम के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। स्थानीय होटल में आयोजित होली मिलन समारोह में मेयर किरण जैसल सहित नगर के गणमान्य लोग, पत्रकार बंधु और समाजसेवी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर होली के रंगों के साथ गीत-संगीत, मनोरंजक कार्यक्रमों और स्नेह मिलन […]

Continue Reading

ICC अध्यक्ष जय शाह के फर्जी निजी सचिव को हरिद्वार पुलिस ने दबोचा, आरोपी के पास से फर्जी आईडी कार्ड भी मिला।

केंदीय गृह मंत्री अमित शाह के पुत्र और ICC के अध्यक्ष जय शाह के नाम पर हरिद्वार के होटल में मजा ले रहे फर्जी सचिव को कोतवाली नगर पुलिस ने भूपतवाला के एक होटल से गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके पास से ICC का फर्जी आईडी कार्ड भी मिला है। कोतवाली नगर क्षेत्र के […]

Continue Reading

पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की जमानत याचिका एक बार फिर टली,इस बार की होली जिला अस्पताल/जेल में ही मनानी होगी।

हरिद्वार लक्सर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की जमानत एक बार फिर टली। अभी सरकारी अस्पताल या जेल में ही कटना होगा समय। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की जमानत याचिका आज भी खारिज कर दी गई, जिसके चलते उन्हें इस बार होली जिला अस्पताल/जेल में ही मनानी होगी। अदालत ने सुनवाई […]

Continue Reading

सीपीयू रुड़की टीम ने बहादुरी दिखाते हुए गंगनहर में डूबती लड़की को बचाया।

आज दिनांक 11.03.2025 को सीपीयू रुड़की हॉक 14 टीम को नहर पटरी पर ड्यूटी पर नियुक्त किया गया था। ड्यूटी के दौरान टीम ने गंगनहर में एक लड़की को डूबते हुए देखा। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए टीम में नियुक्त अपर उप निरीक्षक मनोज शर्मा और हेड कांस्टेबल कृपा राम ने तुरंत कार्रवाई करने […]

Continue Reading