पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने राजेंद्र नाथ को दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट अकोंकागुआ को फतह करने के लिए फ्लैग ऑफ किया , इससे पूर्व भी ऐसे साहसिक कार्य कर चुके हैं।

Police खेल राष्ट्रीय

आज पुलिस मुख्यालय से अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक, उतराखंड ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट अकोंकागुआ के आरोहण हेतु जा रहे उत्तराखंड पुलिस एस डी आर एफ के आरक्षी राजेन्द्र नाथ को फ्लैग ऑफ किया।

राजेन्द्र नाथ को उनके सफल पर्वतारोहण अभियान के लिए शुभकामनाएं देते हुए पुलिस महानिदेशक ने कहा कि पर्वतारोहण एक साहसिक खेल है और SDRF के प्रत्येक सदस्य के लिए ऐसे साहसिक खेलों का विशेष महत्व है। इसलिए समय समय पर ऐसे साहसिक खेलों में प्रतिभाग करने हेतु कर्मियों को प्रोत्साहित किया जाता है। SDRF कर्मियों द्वारा क्याकिंग, राफ्टिंग, ट्रैकिंग, पर्वतारोहण इत्यादि साहसिक खेलों में प्रतिभाग कर अपनी व्यवसायिक दक्षता बढ़ाने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।

आरक्षी राजेन्द्र नाथ द्वारा पूर्व में भी अनेक कीर्तिमान हासिल किये गए है। इनके द्वारा विगत वर्षों में चंद्रभागा-13 (6264 मीटर), डीकेडी-2 (5670 मीटर), माउंट त्रिशूल (7120 मीटर) माउंट गंगोत्री प्रथम (6672 मीटर), माउंट श्रीकंठ (6133 मीटर), माउंट बलज्यूरी (5922 मीटर), माउंट बंदरपूंछ (5500 मीटर), यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुश(5642 मीटर), अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (5895 मीटर) का सफलतापूर्वक आरोहण किया गया है। यह उतराखंड पुलिस के पहले ऐसे कर्मी हैं जिन्होंने माउंट एलब्रुस को छः दिवस के अंतराल में डबल समिट और माउंट किलिमंजारो को तीन दिवस के अंतराल में डबल समिट करने का अद्वितीय कीर्तिमान अपने नाम किया है।चोटी माउंट अकोंकागुआ एशिया के बाहर सबसे ऊंची चोटी है जो अर्जेंटीना में स्थित है जो बर्फ से ढकी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *