श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए, जयकारे और सेना बैंड की मधुर धुन के साथ चल उत्सव डोली रवाना हुई।

चार धाम यात्रा धार्मिक

उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, आज सुबह 8:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बंद हुए कपाट।
कपाट बंद होने के साथ इस वर्ष की केदारनाथ यात्रा का समापन।


आज सुबह 4 बजे से विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान आरंभ हुए। विशेष पूजा अर्चना के बाद भगवान केदारनाथ की जय के नारों सेना बेंड की मधुर धुन के साथ भगवान श्री केदारनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली मंदिर से रवाना हुई।डोली का आज पहला रात्रि पड़ाव रामपुर में रहेगा।


कल 12 नवम्बर को गुप्तकाशी पहुंचेगी बाबा केदार की डोली।
13 नवम्बर को शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ पहुंचेगी डोली।
अगले छह माह तक ओंकारेश्वर मंदिर में होगी बाबा केदार की पूजा-अर्चना।
कपाट बंद होने के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *