चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति ने राज्य गठन की 26वीं वर्षगांठ पर किया मां गंगा का दुग्धाभिषेक।

राजनीति हरिद्वार

उत्तराखंड राज्य गठन की 26वीं वर्षगांठ पर चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति ने प्रेम नगर आश्रम स्थित अग्रसेन घाट पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर राज्य आंदोलन के शहीदों को नमन किया और आतिशबाजी कर राज्य की खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर पर राजेश बिंजोला ने कहा कि भारत के नक्शे पर उत्तराखण्ड को राज्य के रूप में एक नई पहचान मिली, जो प्रत्येक राज्यवासी के लिए गर्व का विषय है। जयप्रकाश मालकोटी ने कहा कि जिस प्रकार अंकिता कांड में दागदार व्यक्ति को संवैधानिक पद पर विराजमान किया गया है। वह उत्तराखण्ड के साथ बहुत बड़ा धोखा है, कमला पांडे ने कहा कि उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों को आज भी न्यायालय नहीं मिल पाया है। आज उत्तराखंड के संसाधनों पर भू माफिया और बाहरी लोगों का कब्जा हो चला है व मातृशक्ति भी सुरक्षित नहीं है। समिति के जिला अध्यक्ष सूर्यकांत भट्ट ने कहा कि राज्य गठन के 26 वर्ष बाद भी उत्तराखंड का युवा रोजगार से वंचित और पलायन को मजबूर है। बाहरी व्यक्तियों को सरकारी सेवा में फर्जी प्रमाण पत्रों द्वारा नियुक्ति दिए जाने की खबरें आए दिन सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की हठधर्मिता और कार्यशैली से राज्य का युवा व आमजन आक्रोशित है। भीमसेन रावत ने कहा कि उत्तराखंड के जनकवि गिरीश गिर्दा के गीत उत्तराखण्ड मेरी मातृभूमि को राज्य गीत का दर्जा प्रदान किया जाए। इस अवसर पर समिति के जिलाध्यक्ष सूर्यकांत भट्ट, साधना नवानी, बसंती पटवाल, कमला पांडे, सरिता सेमवाल, विमला नैनवाल, सत्यभामा, कमला ढोंडियाल, रोहित प्रताप सिंह, नत्थीलाल जुयाल, राजेश गुप्ता, राजेश बिंजोला, आनंद सिंह नेगी, जयप्रकाश मालकोटी, भीमसेन रावत, विनोद डंडरियाल, कुंवरसिंह बिष्ट, बलवीर नेगी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *