आज बुधवार को ब्लड बैंक हरिद्वार में संकल्प वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष रविश भटीजा द्वारा एक रक्तदान शिवर का आयोजन किया गया जिसमें रक्तदान शिविर में 48 लोगों की भागीदारी रही जिसमें 30 लोगों ने रक्तदान किया । इस अवसर पर संजय पालीवाल कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा रविश भटीजा और उनके साथी समय समय पर रक्तदान शिवर का आयोजन करते है जो कि समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है रक्तदान करके लोगों के जीवन की प्राणों की रक्षा होती है। रविश भटीजा उनकी टीम साधुवाद के पात्र है । कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रदीप चौधरी ने कहा कि रक्त दान करने शरीर में किसी प्रकार की कोई कमी नही आती और रक्तदान करके खुशी की अनुभूति होती है कि हमने एक अच्छा कार्य किया। इस अवसर पर रविश भटीजा ने सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद किया समय-समय पर सभी साथी रक्त दान करके लोगों जीवन बचाने का कार्य करते हैं । रविश भटीजा ने कहा कि कुछ रक्तदाता दस दिन पूर्व वारयल होने के कारण रक्त दान करने के लिए नहीं आ सके कुछ रक्त दाता बी.पी बढ़ने की वजह से व हीमोग्लोबिन की कमी के कारण रक्त दान नही कर पाए। डॉ पंकज जैन ने उनको अपने डॉ से परामर्श के लिए कहा। इस अवसर पर डॉ पंकज जैन ने कहा कि रक्त दान करने से बीपी, हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप, मलेरिया, एच. ई. वी, हैपेटाइटिस बी, हेपिटाइटिस सी. वी. डी. आर. एल की निःशुल्क जांच होती है। नियमित रक्तदान करने से शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती है, कैंसर जैसे घातक रोगों के होने का खतरा कम रहता है, हृदयाघात की संभावना 90 प्रतिशत की कमी रहती है, नए ब्लड सेल बनते है , लिवर स्वस्थ रहता है , रक्त में केलोस्ट्रोल का लेवल कम होता है, जो कि अच्छे स्वास्थ्य में सहायक सिद्ध होता है । शिविर में रक्त दान करने वालों में
रविश भटीजा, अंकित महेश्वरी, सुमित आहुजा,अनिल ठाकुर, रिपुल, राहुल गुगलिया, , अंकुश डोगरा, अभिषेक गुप्ता, हितेश भटीजा ,कुलदीप सिंह, युवराज, कमल पाहवा, महेंद्र शर्मा, नागेश तोमर , शैंकी शर्मा, गगन अरोड़ा, आशीष कुमार, सुमित सक्सेना, रोहित कुमार, शिव कुमार , पंकज मिश्रा ,शुभम अग्रवाल गोलू , शुभम, गगन अरोड़ा, अनमोल, शिवम , बलवंत ने रक्त दान किया । इस रक्तदान में , समर्थ अग्रवाल, दिनेश पुंडीर, निशांत यादव, राहुल चौहान, नावेद खान, मनोज जाटव, अनीश अरोड़ा, रवींद्र नेगी, पंकज कोरी , कमलेश डबराल, दिनेश लखेड़ा, अमित कुमार, वर्णिक चौधरी, अक्लीम , निशा चमोली,रैना नैयर, , रजनी चौधरी, नीमा आर्या, हरीश सेमवाल, सतीश ठाकुर, मुकेश, रजनी अग्रवाल, बेबी सिमरन उपस्थित रहे ।


