इन्फ्लुएंसर शिवम सडाना ने भाजपा और आरएसएस से आगामी विधानसभा सभा चुनाव में हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र 25 के लिए प्रतिनिधि बदलने की मांग की।

राजनीति समस्या हरिद्वार

भारतीय गायक, कलाकार, सामाजिक कार्यकर्ता  शिवम् सडाना ने वर्ष 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले हरि‌द्वार विधानसभा क्षेत्र-25 में राजनीतिक प्रतिनिधित्व में बदलाव की मांग उठाई है। आज प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकार वार्ता में शिवम् सड़ाना ने आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष एवं संबंधित संगठनात्मक नेतृत्व से अपील की है कि आगामी चुनाव में उम्मीदवार चयन के दौरान क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं, प्रदर्शन, छवि, चरित्र और जनसेवा की क्षमता को प्राथमिकता देते हुए किसी नए व्यक्ति को टिकट दिया जाना चाहिए। शिवम् सडाना ने अपना नया जन-जागरूकता अभियान “कोई भी नया चेहरा, वही सरकार” शुरू करने की घोषणा की है।

शिवम् सडाना ने  रानीपुर मोड़ और न्यू हरिद्वार में वर्षों से बनी जलभराव की समस्या पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि बारिश के दौरान सड़कों और प्रमुख क्षेत्रों में पानी भरने से आम जनता, व्यापारियों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।सडाना ने कहा कि एक ही प्रतिनिधित्व इतने लंबे समय से रहने के बावजूद अगर जलभराव जैसी बुनियादी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है, तो जनता को सवाल पूछने का पूरा अधिकार है। हरिद्वार को विकास और बेहतर बुनियादी ढांचे की जरूरत है, न कि केवल आश्वासनों की।”
शिवम् सडाना ने वर्तमान जनप्रतिनिधियों से जलभराव और ड्रेनेज की समस्या पर स्पष्ट जवाबदेही और समयबद्ध समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि कोई निर्वाचित प्रतिनिधि लंबे समय तक किसी गंभीर जनसमस्या का समाधान नहीं कर पा रहा है, तो उसे जनता के सामने जवाब देना चाहिए और अपनी जिम्मेदारी पर विचार करना चाहिए।
टिकट पैसे से नहीं, प्रदर्शन और क्षमता के आधार पर मिले।


सडाना ने कहा कि समाज को बांटने के बजाय हिंदू एकता, सामाजिक सद्भाव और सनातन मूल्यों को मजबूत करने वाला नेतृत्व चाहिए।

उन्होंने कहा कि नागरिक आयकर, वस्तुओं एवं सेवाओं पर लगने वाले कर, ईंधन एवं सड़क से जुड़े करों तथा संपत्ति पंजीकरण के दौरान विभिन्न सरकारी शुल्कों के माध्यम से सरकार को योगदान देते हैं। इसलिए नागरिकों को बेहतर सड़कें, जल निकासी, यातायात व्यवस्था और मजबूत शहरी बुनियादी ढांचा मांगने का पूरा अधिकार है।शिवम् सडाना ने कहा कि उनका अभियान सरकार के खिलाफ नहीं, बल्कि बेहतर प्रतिनिधित्व और जन-जवाबदेही के पक्ष में है।
शिवम् सडाना ने कहा उनके अभियान का उद्देश्य “कोई भी नया चेहरा, वही सरकार” के साथ हरिद्वार विधानसभा-25 के नागरिकों को अपने अधिकारों, स्थानीय समस्याओं और लोकतांत्रिक जवाबदेही के प्रति अधिक जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *