प्रेम नगर आश्रम में हिमालयन एम एस एम ई एक्सपो का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया।

प्रशासन हरिद्वार

आज प्रेम नगर आश्रम, हरिद्वार में हिमालयन एम एस एम ई एक्सपो एवं Vibrant Uttarakhand द्वारा आयोजित इंटरनेशनल कान्फ्रेंस Cum Expo ACHIEVE-2026 का शुभारंभ उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया।

उन्होंने कहा कार्यक्रम के माध्यम से उत्तराखण्ड के एमएसएमई क्षेत्र, स्टार्टअप्स, उद्यमियों एवं उद्योग जगत को नए अवसरों, नवाचार और वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि उत्तराखण्ड में एमएसएमई विकास, रोजगार सृजन और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन बेहद महत्वपूर्ण हैं। हमारा प्रयास है कि प्रदेश के स्थानीय उद्यमियों और युवाओं को बेहतर अवसर एवं मजबूत मंच उपलब्ध हों, जिससे ‘मजबूत एमएसएमई, हरित हिमालय और वैश्विक अवसर’ के संकल्प को साकार किया जा सके।

इस अवसर पर उद्योग जगत, उद्यमियों एवं विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों से संवाद भी हुआ। इस एक्सपो को देखने बहुत से छात्र छात्राएं और भी लोग आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *