“अमेरिकन आश्रम” की संपत्ति को लेकर क्षेत्रीय पार्षद ने गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए शासन से दखल की मांग की।

हरिद्वार राजनीति समस्या

भूपतवाला के ऐतिहासिक अमेरिकन आश्रम/स्वामी देवानंद ट्रस्ट की करोड़ों की धार्मिक संपत्ति की खुर्द बुर्द की भाजपा पार्षद सुनीता शर्मा ने जाँच की माँग की।
भूपतवाला क्षेत्र की सबसे पुरानी और प्रसिद्ध धार्मिक संस्थाओं में से एक “अमेरिकन आश्रम” की संपत्ति को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।

आश्रम आज भी बाहर लगे बोर्ड पर “स्वामी देवानंद” के नाम से जाना जाता है। कुछ समय पूर्व तक इसका संचालन ऋषिकेश के ट्रस्टियों द्वारा और वर्तमान में हरिद्वार के प्रतिष्ठित संतों की ट्रस्ट कमेटी द्वारा किया जा रहा था, जिसमें अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष पदाधिकारी थे।
आरोप है कि:
ट्रस्ट की करोड़ों रुपये मूल्य की संपत्ति को माननीय जिला न्यायालय की अनुमति के बिना ही खुर्द बुर्द कर दिया गया है। जबकि कानूनन धार्मिक/सार्वजनिक ट्रस्ट की संपत्ति के विक्रय के लिए न्यायालय की अनुमति अनिवार्य है।

इससे भी अधिक गंभीर बात यह है कि जिसमें अवैध दुकाने भी बना कर बेचने की तैयारी है संपत्ति के नए क्रेताओं द्वारा कावड़ यात्रा की आड़ में रातों-रात चारदिवारी कर कब्जा कर लिया गया है और रास्ता निकालने के नाम पर आश्रम की भूमि का दुरुपयोग किया जा रहा है।

यह कृत्य न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है, बल्कि सनातन धर्म की धरोहर को भी नुकसान पहुंचा रहा है।

पार्षद सुनीता शर्मा ने शासन से मांग की है –
1. जिलाधिकारी हरिद्वार एवं धर्मस्व विभाग द्वारा मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।
2. अवैध बिक्री को तत्काल निरस्त कर संपत्ति को सरकारी संरक्षण में लिया जाए।
3. दोषी ट्रस्ट पदाधिकारियों एवं क्रेताओं के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
4. अवैध निर्माण पर तत्काल रोक लगाई जाए।

संत समाज एवं क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग करेगे की अमेरिकन आश्रम की मूल पहचान और संपत्ति को बचाया जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *