कल शनिवार से शिव मन्दिर से० 1,भेल में 58 वीं बार आयोजित की जा रही है शिव महापुराण कथा ।

हरिद्वार धार्मिक

कथा का समय:- 3.30 बजे से शाम 8 बजे तक।
कथा स्थल:- सनातन शिव मंदिर सेक्टर 1 भेल रानीपुर हरिद्वार।
श्री सनातन ज्ञान पीठ शिव मंदिर समिति द्वारा आयोजित श्री शिव महा पुराण कथा का 58 वा यज्ञ सम्पन होने जा रहा है।ये पहला ऐसा शिव मंदिर है जिसमे लगातार कथा चलती आ रही है और यक्षभोले बाबा की कृपा से आगे भी चलती रहेगी।कथा के एक दिन पूर्व मंदिर समिति द्वारा कलश यात्रा का आयोजन किया गया। समिति के सचिव ब्रिजेश शर्मा जी ने जानकारी देते हुए कहा की निरंतर कथा होने से ये मंदिर एक सिद्ध पीठ बन चुका है ब्रिजेश शर्मा जी ने बताया की श्री शिव महापुराण कथा दिनांक 15 अगस्त 2026 दिन गुरूवार से 25 अगस्त 2026 तक शिव मंदिर प्रांगण मे शिव मंदिर समिति द्वारा आयोजन होने जा रही है कलश यात्रा का महत्व समझाते हुए कथा व्यास परम पूज्य आचार्य महंत प्रदीप गोस्वामी जी बताया की सनातनी परंपरा में किसी भी महायज्ञ अथवा देव-अनुष्ठान के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकालने का विधान अत्यंत प्राचीन और मंगलकारी माना गया है। धर्मशास्त्रों के अनुसार, तांबे या मिट्टी के कलश को केवल एक पात्र नहीं, बल्कि ‘सृष्टि का प्रतीक’ माना गया है। कलश के मुख में भगवान विष्णु, कंठ में देवाधिदेव महादेव, मूल में सृष्टि रचयिता ब्रह्मा तथा मध्य में समस्त मातृशक्तियों एवं पवित्र नदियों का वास होता है।
जब क्षेत्र की माताएं-बहनें सिर पर मंगल कलश धारण कर भक्तिभाव के साथ नगर भ्रमण करती हैं, तो उनके पैरों की धूलि और मंत्रोच्चार की ध्वनि से समूचा वातावरण पवित्र एवं सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण हो जाता है। कलश यात्रा का मुख्य उद्देश्य संपूर्ण समाज में सुख, शांति, समृद्धि और सात्विकता का विस्तार करना है। यह यात्रा भक्ति और आत्मीय एकता का एक ऐसा अनूठा संगम है जो पूरे क्षेत्र को शिवमय बना देता है।
इसी पावन परंपरा और धार्मिक निष्ठा का निर्वहन करने हेतु शिव मन्दिर समिति (सेक्टर 1 व 2, भेल, हरिद्वार) के तत्वावधान में भव्य “श्री शिव महापुराण कथा” का आयोजन किया जा रहा है। आप सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अनुरोध है कि इस अलौकिक अवसर पर सादर पधारकर पुण्यलाभ अर्जित करें।
कथा एक मुख्य यजमान जे.पी.अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी,ब्रिजेश शर्मा,दिलीप गुप्ता,राकेश मालवीय,जय प्रकाश,अनिल चौहान,सुनील सुनील,मोहित शर्मा,मानदाता ,हरि नारायण त्रिपाठी,मंगरे,अलका शर्मा, संतोष चौहान,पुष्पा गुप्ता,सरला शर्मा, अनपूर्णा, राजकिशोरी मिश्रा,सुमन,कुसुम गेरा, कौशल्या,मनसा मिश्रा,सुनीता चौहान एवं अनेको श्रद्धालु सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *