कांवड़ मेले उत्कृष्ट योगदान के लिए हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी रतिलाल शाह को सम्मानित किया गया।

सम्मान हरिद्वार

कांवड़ मेले के सकुशल संपन्न होने पर निरंजनी अखाड़े के श्रीमहंत रविंद्र पुरी द्वारा हरिद्वार के जिला सूचना अधिकारी रतिलाल शाह को सम्मानित किया।कांवड़ मेले के सफल आयोजन के लिए महंत रविन्द्र पुरी महाराज द्वारा जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इसी क्रम में जिला सूचना अधिकारी रतिलाल शाह को कांवड़ मेले के दौरान उत्कृष्ट मीडिया कवरेज और सूचना प्रसार के लिए सम्मानित किया गया।
कांवड़ मेला हरिद्वार के लिए बेहद महत्वपूर्ण और विशाल आयोजन रहा। करोड़ों शिवभक्तों की मौजूदगी के बीच सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं के साथ-साथ आमजन एवं श्रद्धालुओं तक सही और समयबद्ध सूचनाएं पहुंचाना भी बड़ी चुनौती रही। इस दौरान सूचना विभाग ने प्रशासन और मीडिया के बीच समन्वय स्थापित करते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं एवं महत्वपूर्ण अपडेट को व्यापक स्तर तक पहुंचाने में भूमिका निभाई।
जिला सूचना अधिकारी रतिलाल शाह की भूमिका भी इस दौरान महत्वपूर्ण रही। मेले से संबंधित प्रशासनिक गतिविधियों, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, श्रद्धालुओं से जुड़ी सूचनाओं और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट को मीडिया तक पहुंचाने में सूचना विभाग लगातार सक्रिय रहा। 
सम्मान मिलने पर जिला सूचना अधिकारी रतिलाल शाह ने पुलिस-प्रशासन और सहयोगियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े आयोजन की सफलता सामूहिक प्रयासों से संभव होती है और सूचना विभाग का प्रयास हमेशा यही रहता है कि प्रशासन से जुड़ी महत्वपूर्ण एवं प्रमाणिक सूचनाएं समय पर मीडिया और जनता तक पहुंचें।
यह सम्मान रतिलाल शाह की कार्यशैली और कांवड़ मेले के दौरान सूचना एवं मीडिया समन्वय में उनके योगदान की सराहना के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *