भाजपा ने घोषित की प्रदेश कार्य समिति, विशेष आमंत्रित और स्थाई सदस्यों सहित कुल 178 नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति में स्थान दिया गया।

Dehradun उत्तराखंड राजनीति

उत्तराखंड भाजपा ने प्रदेश कार्य समिति की घोषणा की है. इसमें बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं को कार्य समिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य और स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाया गया है. खास बात यह है कि चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी पार्टी के विभिन्न नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप रही है. इसी में अब प्रदेश कार्य समिति की घोषणा की गई है.उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में कई नेताओं को प्रदेश कार्य समिति में शामिल किया है. हरिद्वार से संजय गुप्ता मनोज गर्ग, संदीप गोयल, सुशील चौहा,न, उमेश चंद जोशी, हरजीत सिंह ,कन्हैया खेबारिया और जितेंद्र चौधरी को कार्य समिति में शामिल किया गया है, जबकि संजय सहगल को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित पूर्व मुख्यमंत्रियों, सांसदो और मंत्रियों को स्थाई, समिति में शामिल किया गया है।प्रदेश कार्यसमिति में बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. प्रदेश कार्यसमिति में तीन अलग-अलग श्रेणियों में नेताओं को शामिल किया गया है. इनमें विशेष आमंत्रित सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और स्थाई आमंत्रित सदस्य शामिल हैं। देखें सूची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *