सप्तऋषि क्षेत्र में आपस में झगड़ा कर रहे पांच आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Police हरिद्वार

आपस में झगड़ा कर शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने के आरोप में नगर कोतवाली पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया हैै। मंगलवार को सप्तऋषि क्षेत्र में कुछ लोगों के आपस में झगड़ा करने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। समझाने पर भी नहीं मानने पर पुलिस टीम ने गौरव जोशी पुत्र नवीन चन्द जोशी, अनिराज पुत्र मंगू सिंह, हर्ष ठाकुर पुत्र भोले ठाकुर निवासी नकलक धाम भारत माता पुरम, राकेश पुत्र श्रीपाल व दिनेश पुत्र सियाराम निवासी विरला हाउस भूपतवाला को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत हिरासत में ले लिया। पुलिस टीम में एसआई खेमेन्द्र सिंह, हेडकांस्टेबल प्रदीप पंवार, हेडकांस्टेबल गुलशन नेगी, कांस्टेबल श्रीकांत ग्वाड़ी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *