महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने स्थानीय जनता के लिए पूरे कांवड़ मेले के दौरान हिल बाई पास मार्ग खोले जाने की मांग की।

समस्या हरिद्वार

कावड़ यात्रा से पूर्व टूटी सड़को बड़े बड़े गड्ढों को करवाया जाए दुरस्त – सुनील सेठी। स्थानीय जनता के लिए पूरे मेले खोला जाए हिल बाई पास मार्ग । जिला अधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित को ज्ञापन सौंप विभागों की उदासीनता का आरोप लगाते हुए आम जनमानस को टूटी सड़को कीचड़ गड्ढों से हो रही परेशानी से सुनील सेठी ने करवाया अवगत। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने टूटी सड़को बड़े बड़े गड्ढों से राहगीरों स्कूली बच्चों को आ रही परेशानी का जल्द से जल्द निवारण करने की मांग करते हुए साथियों सहित जिला अधिकारी से आज मुलाकात की। सुनील सेठी ने जिला अधिकारी को बताया कि लोक निर्माण विभाग ओर उससे पूर्व इन सड़को की हालत को जिम्मेदार सीवर कार्यदाई संस्था ने भारी कमियों से उतरी हरिद्वार से लेकर अपर रोड, कनखल, भीमगोड़ा , जगजीत पुर तक सड़को की हालत इतनी खराब कर दी है कि जगह जगह कीचड़ गड्ढे आम इंसान के लिए जानलेवा साबित हो रही है कुछ दिन पूर्व कुछ बनी सड़के मानसून की पहली बारिश में ही खराब होने लगी कुछ बैठ गई है जिसका कारण इसमें से निकाली गई मिट्टी भरी नहीं है । जिससे सड़के धंस रही है ये बड़ा जांच का विषय है । आगामी कावड़ यात्रा से पूर्व इतनी सारी सड़के ठीक करना एक चुनौती से कम नहीं समय रहते इन्हें दुरुस्त करवाया जाए। ज्वालापुर अध्यक्ष एवं पार्षद हरविंद्र सिंह ने बताया कि सड़को की इस हालत को जिम्मेदार लोक निर्माण विभाग है जो टेंडर होने के बाद कई संस्थाओं से सड़को निर्माण की मंजूरी के बाद भी सड़को की हालत नहीं सुधार रहा कुछ गैर जिम्मेदार विभागों की लापरहवाही के कारण राहगीर बहुत दुखी है वो चोटिल हो रहा है हादसों का शिकार हो रहा हमारी मांग है कि समय रहते इन सड़को की हालत सुधारी जाए। उसके साथ ही बाहरी हाइवे साइड रोड की खराब स्थिति के लिए एन एच ए आई को भी पत्र भेज व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाए। अर्पण ग्रोवर, अजय अनेजा, सोनू चौधरी, प्रीत कमल ,राकेश सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *