हरिद्वार पुलिस द्वारा नकली नोट चलाते वाले गिरोह के दो सदस्य और गिरफ्तार किए गए कोतवाली नगर पुलिस ने गत दिनों क्षेत्र से भारी मात्रा में नकली नोटों के साथ पंजाब के चार युवकों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने न्यायालय से दो आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर उनकी निशानदेही पर पंजाब में छापा मारकर गिरोह के सरगना समेत दो को गिरफ्तार कर लिया। जिनमे एक आरोपी खाने के ढाबे की आड में नकली नोट चलाने का धंधा करता था। जिसके पास से 500-500 सौ के दस नोट बरामद किये। जबकि गिरोह का सरगना को एक लाख नकली नोट, प्रिंटर और वरना के साथ दबोचा है। जोकि कपडे की कारोबार की आड़ में नकली नोट छापने का धंधा संचालित कर रहा था।
आज रविवार को एसपी कार्यालय में जिसका खुलासा करते हुए एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा


उन्होंने बताया कि कोतवाली नगर पुलिस ने 06 जुलाई को क्षेत्र में गश्त के दौरान पंजाब के चार युवकों सरजीत सिंह, टिंकू, सुमित कुमार व संजीव कुमार को गिरफ्तार किया था। जिनके पास से पुलिस ने 500-500 सौ के 169 नकली नोट यानि कुल 84,500 रूपये बरामद किये थे।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया था कि उन्होंने 20 हजार में एक लाख के नकली नोट खरीदे थे और उनको चलाने के लिए हरिद्वार पहुंचे थे, जिसमें से 15,500 सौ के नकली नोट बाजार में चलाते हुए खरीददारी का चुके है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था।

