पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा हरिद्वार द्वारा उत्तराखण्ड में पिछड़े वर्ग को 21% आरक्षण देने तथा हरिद्वार लोकसभा सीट को आरक्षित करने की मांग की गई।

राजनीति हरिद्वार

हरिद्वार में पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा का गठन, हरिद्वार लोकसभा सीट को पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित करने की मांग की,आज प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकारों को संबोधित करते हुए धर्मपाल सिंह ठेकेदार ने कहा कि सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हरिद्वार जिले में पिछड़ा वर्ग (ओब समाज की लगभग 50 प्रतिशत आबादी होने के बावजूद राजनीतिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक स्तर पर समाज उसका उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है।


उन्होंने  कहा कि जो राजनीतिक दल समाज की अनदेखी करेंगे, उन्हें आने वाले चुन इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि “जितनी हमारी भागीदारी है, उतनी हमारी हिस्सेदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए।”

विजयपाल सिंह एवं संजय सैनी ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य गठन के समय पिछड़े वर्ग को 14 प्रतिशत आरक्षण था. लेकिन वर्ष 2014 में पर्वतीय गांवों में रहने वाले गंगाडी समुदाय, राठ समुदाय, मारछा और तोलछा स खांसी/ खस राजपूत, शिल्पकार/ लोहार/ताम्रकार को जातिगत और सामाजिक पिछड़ेपन के आधार पर ओबीस में शामिल किए जाने के बाद मूल पिछड़े वर्ग के हित प्रभावित हुए हैं।

उन्होंने मांग की कि मंडल आयोग की संच एवं उत्तर प्रदेश की व्यवस्था के अनुरूप उत्तराखण्ड में भी पिछड़े वर्ग को 21 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया पूरे उत्तराखंड में 20% से अधिक ओबीसी समाज है। इस हिसाब से 14 विधानसभा सीटों पर ओबीसी समाज को आरक्षण मिलना चाहिए।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि हरिद्वार जिले की अधिकांश विधानसभा सीटों पर ओबीसी समाज चुनावी परिणाम प्रभावित करने की क्षमता रखता है तथा जीत-हार तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है एवं पर्वतीय क्षे ओबीसी समाज को टिकट नहीं मिलता है। इसके बावजूद विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा समाज की लगातार ज की जा रही है। इसी अन्याय एवं उपेक्षा के विरोध में तथा पिछड़े वर्ग के अधिकारों की रक्षा और उत्थान के उद्देश *”पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा हरिद्वार”* का गठन किया गया है। मोर्चा की मांग है कि हरिद्वार विधानसभा और राज विधानसभा ओबीसी समाज बाहुल्य क्षेत्र है। इन दोनों विधानसभाओं से ओबीसी समाज के लोगों को टिकट मि चाहिए।

मोर्चा के नेतृत्व में आगामी 5 जुलाई 2026 को शुभारंभ बैंकेट हॉल ज्वालापुर, हरिद्वार में प्रातः 11 बजे से विशाल ओबीसी महापंचायत एवं जनसभा आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी राजनीतिक पार्टियों के ओ बी सी समाज के नेताओं को आमंत्रित किया गया है । इस कार्यक्रम समाज की राजनीतिक भागीदारी, सामाजिक न्याय, आरक्षण और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
पत्रकार वार्ता के दौरान सतीश मलिक, उज्जवल वालिया, जेपी चाहर, पार्षद अनुज सिंह, धनीराम सैनी, एडवोकेट धर्मवीर कश्यप, मदनपाल गुर्जर, सुधीर ठेकेदार, डॉक्टर प्रेम प्रकाश सतलेवाल, रवि कश्यप विजय प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *