आज दिनांक 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर जिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय हरिद्वार के पी एम एस डा एस के सोनी, मुख्य परामर्शदाता निदेशक लेवल डा मनीष दत्त, डा यशपाल तोमर प्रदेश महासचिव, चिकित्सा सेवा संघ, डा पंकज जैन, डा हरिचंद्र कौशिक,डा प्रशांत सैनी डा वसुंधरा, प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, प्रवक्ता राजेंद्र तेश्वर, अमित कुमार, विजयश्री शर्मा, रेना नय्यर, रजनी अग्रवाल,उमेश सैनी, हरीश सेमवाल, जगमोहन शर्मा विकास, बेबी, हजारीलाल इत्यादि ने रक्तकेंद्र, जिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय में एक पेड़ प्रकृति पर्यावरण के नाम पेड़ लगाए साथ ही संकल्प लिया कि पेड़ जब तक बड़ा नहीं होता तब तक इसकी देखभाल की जाएगी उन्होंने सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।


