हाथ पैर बांधकर युवक के साथ मारपीट करने वाले पार्किंग कर्मचारियों पर पुलिस ने की कानूनी कार्रवाई ,मारपीट करने का वीडियो हुआ था सोशल मीडिया पर वायरल।

Police अपराध हरिद्वार

आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस सोशल मीडिया पर भी बारीकी से नज़र रख रही रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए पार्किंग में मारपीट के वीडियो का संज्ञान लेते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों पर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में कानूनी कार्रवाई की है। साथ ही कर्मचारियों का सत्यापन नहीं कराए जाने पर पार्किंग ठेकेदार पर भी पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत पुलिस शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है। तीन जून को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कुछ व्यक्ति एक युवक के हाथ बांधकर उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू की और दो आरोपियों को हिरासत में लिया। जांच में पता चला कि मारपीट कर रहे दोनों आरोपी नूतन पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी ग्राम बिलाई थाना हलदौर जनपद बिजनौर उ.प्र. व रोबिन पुत्र संजय कुमार निवासी ग्राम मंुडलाना थाना मंगलौर हरिद्वार रोड़ीबेलवाला क्षेत्र की एक पार्किंग के कर्मचारी हैं। किसी बात को लेकर विवाद होने पर दोनों ने व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी थी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर शांति भंग के आरोपों में चालान कर दिया। साथ ही पार्किंग संचालक द्वारा कर्मचारियों का सत्यापन न कराए जाने पर उसके विरुद्ध भी पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस टीम में एसआई संदीप वर्मा, कांस्टेबल प्रकाश व लखन सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *