फिल्म कृष्णावतारम पार्ट 1-द हार्ट की टीम ने लिया हरिद्वार -ऋषिकेश के संतों से आशीर्वाद।

मनोरंजन संस्कृति हरिद्वार

फिल्म कृष्णावतारम पार्ट 1-द हार्ट जो कि रिलीज के चौथे सप्ताह में भी थियेटरों में जमी हुई है इसने बिना किसी बड़े स्टार या बैनर के बावजूद, फिल्म ने दर्शकों के बीच सकारात्मक प्रतिक्रिया (word-of-mouth) और पारिवारिक दर्शकों की भीड़ के दम पर सिनेमाघरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है。 इसकी सफलता पर फिल्म की टीम ने हरिद्वार और ऋषिकेश पहुंचकर देश के प्रतिष्ठित संतों और आध्यात्मिक गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। फिल्म के मुख्य अभिनेता देहरादून निवासी सिद्धार्थ गुप्ता, फिल्म में सत्यभामा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री संस्कृति जयाना और निर्माता साजन राज कुरूप के साथ फिल्म की टीम हरिद्वार पहुंची और योग गुरु बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी तथा परमार्थ आश्रम ऋषिकेश के स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी संतों ने फिल्म की सफलता की कामना करते हुए भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करने के प्रयास की सराहना की। देहरादून में जन्मे और पले-बढ़े सिद्धार्थ गुप्ता ने कहा कि यहां आकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। उत्तराखंड मेरी जन्मभूमि है और यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा हमेशा मुझे अपनी ओर आकर्षित करती है। सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि हरिद्वार में गंगा स्नान और गंगा आरती में भाग लेना बेहद सुखद और यादगार रहा। टीम ने हरिद्वार और ऋषिकेश के विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन भी किए और फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना की। निर्माता साजन राज कुरुप ने बताया कि कृष्णावतारम पार्ट-1 द हार्ट जैसी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित फिल्म के लिए संतों का आशीर्वाद अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने दर्शकों द्वारा फिल्म को मिल रहे प्रेम और समर्थन के लिए भी आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *