दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर एक चलती वोल्वो बस में भीषण आग लगी,32 यात्री बाल बाल बचे

दुर्घटना हरिद्वार

दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर आज सुबह एक चलती वोल्वो बस में भीषण आग लग गई।  गनीमत यह रही कि आग लगते ही बस में सवार सभी 32 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिनमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल थे।
रुड़की मे शांतारशाह पुलिस चौकी से महज 200 मीटर पहले सुबह करीब 4 बजे अचानक चीख-पुकार मच गई। देहरादून से वाया ऋषिकेश होकर दिल्ली और जयपुर जा रही महालक्ष्मी फिलिप्स की वोल्वो बस संख्या (MP44 ZC 6994) में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। ड्राइवर अरुण कुमार के मुताबिक, आग सबसे पहले इंजन की तरफ से लगनी शुरू हुई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही बस के चालक और परिचालक रिंकू ने सूझबूझ दिखाई और तुरंत सभी 32 यात्रियों को बस से नीचे उतारा। बस में दो विदेशी पर्यटक भी सवार थे। जान तो सबकी बच गई, लेकिन यात्रियों का सारा सामान और लगेज बस के अंदर ही जलकर खाक हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और भीड़ को सुरक्षित दूरी पर हटाया। रुड़की से तत्काल फायर टेंडर को मौके पर बुलाया गया। पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद इस भीषण आग पर व लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।आग की चपेट में आने से बस में छूटा टूरिस्टों का सारा समान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि विदेशी टूरिस्ट का सामान के साथ पासपोर्ट भी जल गया बहादराबाद पुलिस ने सभी टूरिस्टों को अन्य वाहनों से उनके गतंव्य की ओर से भेजा गया। टूरिस्टों ने जीवन बचाने के लिए बस के चालक व परिचालक समेत उनको गतंव्य की ओर भेजने की व्यवस्था के लिए पुलिस का आभार व्यक्त किया है। बस चालक अरूण कुमार द्वारा प्रथम दृष्ट्या आग इंजन की तरफ से लगना बताया जा रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *