आर्य समाज भेल में 9 दिवसीय आर्य वीर दल संस्कार शिविर का उद्घाटन  ध्वजारोहण के साथ हुआ।

धार्मिक हरिद्वार

हरिद्वार में आर्य वीर दल संस्कार शिविर का उद्घाटन बाबू गिरधारी लाल चंदवानी के कर कमलों से ध्वजारोहण से हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य डॉक्टर राम कृष्ण ने की ।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि दिल्ली एम्स से पधारे डॉक्टर राकेश, जर्मनी से आए योग टीचर मनोज गहलावत, आर्य समाज के प्रधान डॉ बलवीर तलवार, वरिष्ठ उपप्रधान कृष्ण कुमार चंदवानी, मंत्री मदन सिंह, पूर्व प्रधान महेंद्र कुमार आहूजा, संरक्षक ओपी बत्रा, शिविर अधिष्ठाता आचार्य योगेंद्र मेधावी, श्रीमती ज्योति आर्य, शिविर में शिक्षा देने के लिए जोधपुर से आए अध्यापक, कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता एवं राजवीर सिंह, अमर नाथ सैनी, वेद प्रकाश गौतम, बीएचईएल आर्य समाज कार्यकारिणी के अन्य सदस्य, शिविर में भाग लेने वाले 100 से अधिक बच्चे एवं बच्चों के माता-पिता आदि उपस्थित थे ।
कार्यक्रम का प्रारंभ यज्ञ द्वारा हुआ, जिसके ब्रह्म शिविर अधिष्ठाता आचार्य योगेंद्र मेधावी थे और आचार्य राम कृष्ण ने उपस्थित जनमानस को आशीर्वाद दिया , तत्पश्चात ध्वजारोहण मुख्य अतिथि बाबू गिरधारी लाल चंदवानी और आचार्य राम कृष्ण द्वारा किया गया। आचार्य डॉ राम कृष्ण के अध्यक्षीय उद्बोधन के बाद शिविर की रूपरेखा का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया और बच्चों द्वारा शारीरिक व्यायाम करने का अभ्यास किया। संध्या उपासना के बाद कार्यक्रम का समापन प्रधान डॉ बलवीर तलवार के धन्यवाद प्रस्ताव से हुआ। आर्य समाज में आर्यवीर दल शिविर धूमधाम से चल रहा है l
इस अवसर पर 11 कुंडीय पूर्णिमा यज्ञ आयोजित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *