अग्रसेन घाट के समीप ठोकर नं 10 पर डूबते युवक को एनडीआरएफ की टीम ने सकुशल रेस्क्यू किया।

Police हरिद्वार

गंगा में डूब रहे युवक को एनडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू
एनडीआरएफ टीम ने आज वृहस्पतिवार को गंगा में डूब रहे युवक को सकुशल रेस्क्यू कर लिया। दिल्ली निवासी रजत बंशी पुत्र अमित बंशी ठोकर नं.10, अग्रसेन घाट पर गंगा में स्नान के दौरान तेज बहाव में बह गया और डूबने लगा। युवक को डूबता देख घाट पर तैनात 15वीं वाहिनी एनडीआरएफ की टीम 15क्यू  एवं जल पुलिस ने नाव व अन्य बचाव उपकरणों के साथ खोज एवं बचाव अभियान शुरू करते हुए लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक को रेस्क्यू कर लिया। अचेत अवस्था में मिले युवक को उपचार हेतु तत्काल जिला चिकित्सालय भेजा गया। बचाव अभियान में एनडीआरएफ के 2 एसओ एवं 20 जवान शामिल रहे। एनडीआरएफ ने सभी से गंगा स्नान, आचमन एवं पूजा अर्चना करते समय सावधानी बरतने तथा गहरे पानी एवं तेज बहाव वाले क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *