उत्तराखंड के मौसम विभाग ने मौसम का अलर्ट किया जारी, राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग ने दी है यह सलाह ।

उत्तराखंड मौसम एवं जलवायु समस्या

उत्तराखंड के मैदानी जनपदों हरिद्वार देहरादून उधम सिंह नगर और उनके साथ सटे हुए पर्वतीय जनपदों में तेज गर्मी का असर लगातार देखने को मिल रहा है। मैदानी क्षेत्र में तापमान 40 डिग्री और उससे भी ऊपर जा रहा है, जिससे भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है।

वहीं मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉक्टर सीएस तोमर ने भी बताया कि बीते 24 घंटे में तापमान खासकर मैदानी इलाकों में 40 डिग्री के आसपास देखने को मिला और आगे दो से तीन दिन तक इसमें कोई खास परिवर्तन नहीं देखने को मिलेगा।जिसके चलते प्रदेश के मैदानी इलाकों जिनमें देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, साथ ही इनसे सटे हुए जिले नैनीताल, चंपावत, पौड़ी के निचले इलाकों में हीट वेव देखने को मिल सकती है।

जिसके चलते प्रदेश के मैदानी इलाकों जिनमें देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, साथ ही इनसे सटे हुए जिले नैनीताल, चंपावत, पौड़ी के निचले इलाकों में हीट वेव देखने को मिल सकती है।

डॉ सी एस तोमर ने बताया कि इसके बाद मौसम में थोड़े बदलाव हो सकते हैं और 28 मई को ऊंचाई वाले जनपदों जिसमें उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ में हल्की मध्यम जबकि मैदानी जनपदों के कुछ इलाकों में हल्की से बहुत हल्की बारिश देखने को मिल सकती है, जिससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने पत्र जारी कर सभी जनपदों को सतर्क रहने एवं आवश्यक एहतियाती व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र एवं नियंत्रण कक्ष को 24×7 सक्रिय रखने, स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर अस्पतालों में पर्याप्त दवाईयां, ओआरएस, बर्फ एवं आवश्यक उपकरण उपलब्ध रखने तथा लू एवं शरीर में पानी की कमी से प्रभावित मरीजों के उपचार हेतु विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

इसके अतिरिक्त नगर निकायों को सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों एवं प्रमुख चौराहों पर पेयजल, प्याऊ एवं शीतल जल व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अस्थायी शेड एवं विश्राम स्थलों की व्यवस्था करने को कहा गया है। बिजली एवं पेयजल विभागों को निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने तथा पानी की कमी वाले क्षेत्रों में टैंकरों की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने लोगों से अत्यधिक गर्मी के दौरान दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी एवं तरल पदार्थ का सेवन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *