जनपद हरिद्वार के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज सीतापुर मे कार्यरत सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका पूनम चौहान के लिए गर्व का अवसर उस समय रहा ज़ब उनके द्वारा पढ़ाये गये छात्र अजित सिंह द्वारा उत्तराखंड बोर्ड -2026 मे हाईस्कूल परीक्षा की मेरिट सूची मे 18 वाँ स्थान प्राप्त करने के साथ ही उनके विषय मे शतप्रतिशत अंक प्राप्त किये गये । जिसके लिए उन्हें सचिव उत्तराखंड बोर्ड रामनगर द्वारा आज परिषदीय बोर्ड हॉल मे आयोजित एक विशेष कार्यक्रम मे उत्कृष्ट शिक्षिका का अवार्ड दिया गया। इस अवार्ड को प्राप्त करने पर विद्यालय स्टाफ व विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा उन्हें बधाई दी गयी… और उनसे अपेक्षा की गयी की वो भविष्य मे भी छात्र हित मे इसी प्रकार अपने उत्तरदायित्व का निर्वाह करती रहेगी।


