उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी की, श्रीनगर और अल्मोड़ा के महानगर अध्यक्ष भी बदले गए। जारी सूची में हरिद्वार से अजय गिरी को मायापुर ब्लॉक , रचना शर्मा को आर्य नगर तथा यशवंत सैनी को ज्वालापुर ब्लॉक का अध्यक्ष बनाया गया मोहन राणा को शिवालिक नगर तथा राकेश चौहान को बहादराबाद ब्लॉक का अध्यक्ष बनाया गया है, इनके साथ उत्तराखंड के 197 ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की गई है एवं सूरज घिल्डियाल को श्रीनगर एवं ताराचंद जोशी को अल्मोड़ा का महानगर अध्यक्ष बनाया गया है।




