आज रविवार को नगर निगम हरिद्वार द्वारा, जिलाधिकारी हरिद्वार तथा नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार के द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में, लगातार छठे दिन अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान सीसीआर चौक के निकट तथा रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में व्यापक कार्यवाही करते हुए 30 से अधिक ठेलियों/अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया एवं नष्ट किया गया। नगर निगम की टीम द्वारा सार्वजनिक मार्गों एवं नालियों पर किए गए अतिक्रमणों को चिन्हित कर तत्काल प्रभाव से हटाया गया।

अभियान के दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा विरोध करने का प्रयास भी किया गया, किन्तु नगर निगम द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में सख्ती से कार्यवाही करते हुए समस्त अतिक्रमणों को नष्ट किया गया।
नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया कि यदि नगर क्षेत्र में कहीं भी किसी प्रकार का अतिक्रमण पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध तत्काल हटाने एवं नष्ट करने की कार्यवाही की जाएगी।

अभियान के दौरान उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक अर्जुन सिंह, प्रशिक्षु सफाई निरीक्षक, अतिक्रमण सहायक आदित्य तेश्वर तथा नगर निगम हरिद्वार की टीम उपस्थित रही।

