आज भी जारी रहा नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियान, गंगा घाटों से ठेलियों और खोखों को हटाया गया।

प्रशासन समस्या हरिद्वार

जिलाधिकारी हरिद्वार तथा नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार के निर्देश पर नगर निगम की टीम द्वारा आज शनिवार को लगातार पाँचवें दिन भी अतिक्रमण के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया।


अभियान के दौरान अलकनंदा घाट, बिरला घाट, विष्णु घाट, हाथी पुल तथा सुभाष घाट क्षेत्रों में विशेष कार्यवाही करते हुए 30 से अधिक अवैध अतिक्रमण हटाए गए। इसके अतिरिक्त 20 से अधिक अवैध ठेलियों को हटाकर नष्ट किया गया।

कार्रवाई के दौरान टीम द्वारा तीन ट्रॉली प्लास्टिक कैन जब्त किए गए तथा 200 से अधिक प्लास्टिक कैन मौके पर ही नष्ट किए गए, जिससे गंगा घाटों की स्वच्छता एवं सुन्दरता बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान मिला।

इस दौरान उप नगर आयुक्त  दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई रक्षक  संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक  धीरेंद्र सेमवाल, अतिक्रमण सहायक  आदित्य तेश्वर सहित नगर निगम की पूरी टीम उपस्थित रही।
नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त एवं स्वच्छ बनाए रखने हेतु यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *