कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा को तेलंगाना हाई कोर्ट ने राहत प्रदान की है।पवन खेड़ा द्वारा असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा शर्मा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा पर तीन पासपोर्ट रखने का आरोप लगाया था। इसके बाद असम पुलिस ने उन पर एफआईआर दर्ज की थी।कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को तेलंगाना हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने उन्हें एक हफ्ते की अग्रिम जमानत दी है। पवन खेड़ा के खिलाफ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी, रिनिकी भुइयां सरमा की ओर से एफआईआर दर्ज करवाई गई थी।
इस एफआईआर के बाद असम पुलिस पवन खेड़ा को गिरफ्तार करने के लिए तलाश रही थी। इस बीच पवन खेड़ा ने हाईकोर्ट का रुख किया। अब उन्होंने इस मामले में अग्रिम जमानत मिली है। बता दें कि गुरुवार को इस मामले तेलंगाना हाईकोर्ट पर सुनवाई हुई थी। हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज शुक्रवार को कोर्ट ने इस पर फैसला सुनाया।

