व्यपारी नेताओं ने अर्धकुंभ में होने वाले कार्यों के लिए 10 सूत्रीय बिंदुओं का ज्ञापन मुख्य सचिव को सौंपकर स्थाई प्रकृति के कार्यों की मांग की।

अर्ध कुंभ 2027 हरिद्वार

अर्धकुंभ मेले के दौरान हो ज्यादातर स्थाई कार्य- सुनील सेठी। श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय जनता को बाद तक मिले अर्धकुंभ बजट से हुए कार्यों का लाभ । सी सी आर पर मुख्य सचिव से भेंट कर महानगर व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुनील सेठी, प्रांतीय व्यापार मंडल जिला महामंत्री संजय त्रिवाल, वरिष्ट व्यापारी नेता प्रदेश उपाध्यक्ष तेज प्रकाश साहू ने संयुक्त रूप से अर्धकुंभ में होने वाले 10 सूत्रीय मुख्य बिंदुओं का ज्ञापन मुख्य सचिव को सौंप कई मांगे जनहित में रखी। जिसमें मुख्य रूप से सुनील सेठी , संजय त्रिवाल,तेज प्रकाश साहू ने मुख्य सचिव को अवगत करवाते हुए बताया कि अर्ध कुंभ कार्यों के दौरान सबसे मुख्य कार्य सीवर कार्यों से क्षतिग्रस्त सड़को की ढंग से  गुणवत्ता के साथ मिट्टी बजरी कंक्रीट भर सड़के बनाना है अन्यथा बारिशों के बाद ये खोखली सड़के बैठ जाएंगी, भीमगोड़ा कुंड का जीर्णोद्धार गुणवत्ता के साथ करवाया जाए क्योंकि पूर्व में भी काफी बजट लगाने के बाद भी भीमगोड़ा कुंड की स्थिति जस की तस है । विद्युत विभाग के टूटे बक्से भूमिगत की लाइन सीवर कार्यों से जगह जगह ज्वाइंट लगा चलाई जा रही है जो अर्ध कुंभ में भारी दुर्घटना के साथ जनता की परेशानी बनेगी, जल निगम के अवैध कनेक्शनों के कारण वैध लोगों को जल की आपूर्ति पूरी नहीं मिल रही अर्ध कुंभ के दौरान पूर्व की तरह स्थाई प्याऊ बनवाए जाए । जगह जगह अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुके सुलभ शौचालयों की व्यवस्था समुचित कार्रवाई जाए निगम की खाली जमीनों पर अतिरित स्थाई शौचालय बनवाए जाए, हेरिटेज पोल सहित डिवाइडरों की हालत सुधारी जाए , हिल बाई पास मार्ग का गुणवत्ता के साथ कार्य कर उसे आम जनता के लिए खोला जाए, चिकित्सा का विशेष ध्यान रखते हुए डॉक्टरों की समुचित व्यवस्था का प्रबंध, बस अड्डे का उक्त स्थान पर ही विस्तारीकरण कर स्थानीय जनता , श्रद्धालुओं को उसका लाभ दिया जाए । राहगीरों श्रद्धालुओं के लिए धूप बारिश से बचने के स्नान के बाद कपड़े बदलने के लिए घाटों के किनारे शेड का निर्माण किया जाए , हरकी पोड़ी को भिखारी सहित असामाजिक तत्वों से मुक्त किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *