शराब के नशे में कार दौड़ा रहे एक चालक ने अन्य कारों में टक्कर मार दी। जिसमें कई लोग घायल हो गए। मामला थाना श्यामपुर क्षेत्रांतर्गत चंडीघाट चौकी के समीप हाईवे का है। पुलिस को सूचना मिली कि हाईवे पर चार कारों की टक्कर हुई है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जानकारी की तो बलेनो कार का चालक नशे की हालत में मिला। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और नशे में धुत्त कार चालक को जिला चिकित्सालय ले जाकर मेडिकल कराया। मेडिकल में चालक ललित राठी पुत्र श्री दयानन्द राठी निवासी अलीपुर पोस्ट घामरोज तहसील सोहना जनपद गुडगांव हरियाणा के नशे में होने की पुष्टि होने पर पर उसका एमवी एक्ट में चालान कर दिया। साथ ही कार को भी सीज कर दिया। पुलिस टीम में एसआई सुभाषचंद, हेडकांस्टेबल विकास भट्ट व कांस्टेबल नीरज भट्ट शामिल रहे।

