समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरि महाराज ने नवनियुक्त परिवहन मंत्री से चारधाम यात्रा को सुलभ और सुरक्षित बनाने की मांग की है। महंत शुभम गिरी ने कहा कि हर वर्ष लाखों श्रद्धालु चारधाम यात्रा में शामिल होते हैं, ऐसे में परिवहन व्यवस्थाओं का मजबूत और व्यवस्थित होना बेहद आवश्यक है। महंत शुभम गिरि ने कहा कि नवनियुक्त परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा से ट्रेवल व्यवसायियों, वाहन चालकों और यात्रियों को काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने मांग की कि जल्द ही परिवहन विभाग की बैठक बुलाकर यात्रा से जुड़े किराया नियंत्रण, वाहनों की फिटनेस, रूट प्लानिंग और सुरक्षा मानकों आदि पहलुओं पर ठोस निर्णय लिए जाएं। यात्रा के दौरान अनियमितताओं और ओवरचार्जिंग की शिकायतें अक्सर सामने आती हैं। जिन्हें सख्ती से रोकने की जरूरत है। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त बसों की उपलब्धता, ऑनलाइन बुकिंग प्रणाली और हेल्पलाइन सेवाओं को भी प्रभावी बनाया जाए।

