हरिद्वार के वरिष्ठ भाजपा नेता ने अर्ध कुंभ हरिद्वार को कुंभ के रूप में मनाने का विरोध करते हुए कहा।

धार्मिक राजनीति संस्कृति हरिद्वार

भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला जिला पंचायत अध्यक्ष हरिद्वार, पूर्व अध्यक्ष गंगा सभा हर की पैड़ी हरिद्वार और  पूर्व उपाध्यक्ष  मेला प्राधिकरण हरिद्वार अशोक त्रिपाठी ने कहा कि उत्तराखंड की राज्य सरकार अर्ध कुंभ मेला 2027 को कुंभ मेला के रूप में मना कर धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है।उन्होंने कहा कि अर्ध कुंभ को कुंभ मेला नहीं मनाया जा सकता क्योंकि तब ग्रह नक्षत्र कहां से ले आएंगे उन्होंने गंगा सभा तथा अन्य संस्थाओं से अपील की कि वह इस अधर्म को रोकें। उन्होंने कहा कि हरिद्वार को यदि पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा तो सबसे बड़ा नुकसान हरिद्वार के तीर्थ को होगा उन्होंने कहा कि हम हरिद्वार के धार्मिक स्वरूप को तीर्थ स्वरूप को बदलने नहीं देंगे और अर्ध कुंभ को कुंभ के रूप में मनाने का कड़ा विरोध करेंगे।

वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व अध्यक्ष गंगा सभा  पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत हरिद्वार, पूर्व अध्यक्ष जिला भाजपा,पूर्व उपाध्यक्ष मेला प्राधिकरण हरिद्वार अशोक त्रिपाठी ने प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकारों से रूबरू होते हुए अर्ध कुंभ को कुंभ के रूप में मनाए जाने का विरोध किया , उन्होंने कहा इस धार्मिक कार्यक्रम को राजनीतिक न बनाया जाए। उन्होंने अंकिता हत्याकांड पर भी अपनी राय रखी और सीबीआई जांच को तेज करने और कथित वीआईपी के विरुद्ध केस दर्ज करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *