नवरात्रों में सच्चे मन से देवी दुर्गा के निमित्त उपवास और आराधना से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं: कैलाशानंद गिरी जी महाराज।

धार्मिक हरिद्वार

शक्ति का अवतार हैं मां जगदम्बा-स्वामी कैलाशानंद गिरी
निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने नीलधारा तट स्थित श्री दक्षिण काली मंदिर में नवरात्र पूजन कर देवी भगवती से लोक कल्याण की प्रार्थना की।

तीसरे नवरात्र पर अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने भी श्री दक्षिण काली मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और श्रद्धालु भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया। श्री दक्षिण काली मंदिर में दर्शन पूजन करने आए श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि नवरात्रि पर्व मां भगवती की आराधना को समर्पित है।

इस दौरान साधक पर मां की अपरंपार कृपा बरसती है। नवरात्रों में सच्चे मन से देवी दुर्गा के निमित्त उपवास करने और उनकी आराधना से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। देवी दुर्गा की कृपा से शुभ फल की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि समस्त सृष्टि का कल्याण करने वाली मां जगदम्बा शक्ति का अवतार हैं। नवरात्रों में की गयी देवी भगवती की साधना से उनकी अपार कृपा प्राप्त होती है। जिससे जीवन भवसागर से पार हो जाता है। उन्होंने कहा कि नवरात्र व्रत का पारायण करते हुए बालिकाओं का पूजन करने से मां भगवती के साथ समस्त देवता भी प्रसन्न होकर साधक को आशीर्वाद प्रदान करते हैं। जिससे व्यक्ति का जीवन सफलता के मार्ग पर अग्रसर होता है। इस अवसर पर स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, स्वामी कृष्णानंद ब्रह्मचारी, बाल मुकुंदानंद ब्रह्मचारी, आचार्य पवनदत्त मिश्र, पंडित प्रमोद पांडे, स्वामी विवेकानंद ब्रह्मचारी, लाल बाबा, स्वामी रघुवीरानंद, स्वामी अनुरागी महाराज सहित सैकड़ों श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *