भीमगोडा में बिना अनुमति के चल रहे निर्माण कार्य को एचआरडीए द्वारा सील किया गया।

प्रशासन हरिद्वार

बिना अनुमति के चल रहे निर्माण को हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा रुकवाया गया और सील किया गया।

भीम गोड़ा कुंड के निकट रेलवे लाइन के पास  नवीन व मुन्ना परांठे वाला द्वारा लगभग 40*20 फीट में पूर्व निर्मित भवन के द्वितीय तल पर किए जा रहे अनाधिकृत  व्यवसायिक निर्माण को प्राधिकरण क़ी टीम द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में सील किया गया।

स्थल पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ता को निर्देश दिए गए कि स्थल पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए आगे निर्माण कार्य ना किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *