आज इ एम ए कैम्प कार्यालय बालाजी इंस्टीट्यूट आफ अल्टरनेटिव मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर के सभागार में इ एम ए हरिद्वार की नव निर्वाचित जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसका शुभारम्भ एडीजीसी कुशल पाल सिंह चौहान, एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा के पी एस चौहान, राष्ट्रीय महासचिव डा एन एस टाकुली, वरिष्ठ पत्रकार अमित कुमार गुप्ता एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डा वी एल अलखानिया ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित करके किया ।
समारोह में डा आदेश शर्मा को जिला अध्यक्ष , डा विक्रम चौहान को जिला उपाध्यक्ष , डा चांद उस्मान को जिला महामंत्री, डा अशोक कुशवाहा को औनृ जिला सचिव , गुलाम साबिर को जिला कोषाध्यक्ष, डा अमर पाल अग्रवाल को जनपद प्रभारी के पद एवं गोपनीयता की शपथ एडीजीसी कुशल पाल सिंह चौहान ने दिलायी । समारोह को सम्बोधित करते हुए एडीजीसी कुशल पाल सिंह चौहान ने कहा कि चिकित्सक को इलाज करना तथा रोगी को अपना इलाज कराना दोनों का अपना मौलिक संवैधानिक अधिकार है । आज कल चिकित्सक एवं रोगी के मध्य विश्वास की कमी के चलते चिकित्सा संस्थानों , क्लीनिक , चिकित्सालयों , औषधालयों में तोड़ फोड़ दंगा फसाद की घटना घटित होती है ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डा के पी एस चौहान ने कहा कि चिकित्सकों को रोगी के साथ मधुर व्यवहार एवं संवाद कायम करना चाहिए क्योंकि रोगी की आधी बीमारी चिकित्सक की मीठी बातों एवं दिलाये गये विश्वास से ही ठीक हो जाती है । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि रोगी और चिकित्सक के बीच भक्त और भगवान जैसा रिश्ता होता है। समारोह का संचालन केंद्रीय कार्यालय प्रभारी डा ऋचा आर्य ने किया ।
समारोह मे डा हीना कुशवाहा, डा बी बी कुमार, डा हरबंस सिंह, डा कमलेश शर्मा, डा अंशुल कौशिक, डा सुनील अग्रवाल, डा लक्ष्मी, डा नीलम भारती, डा अरसलान, डा मोनिका आदि उपस्थित रहे।


