एस एस पी हरिद्वार प्रमेंद्र डोबाल द्वारा बुधवार रात आदेश जारी करते हुए 11 इंस्पेक्टर और चार सब इंस्पेक्टरों को इधर से उधर किया गया है।
जारी आदेशों के अनुसार इंस्पेक्टर प्रवीण कोश्यारी को लक्सर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। वहीं लक्सर से इंस्पेक्टर राजीव रौथान को एक बार फिर भगवानपुर कोतवाली भेजा गया है। इंस्पेक्टर मणि भूषण श्रीवास्तव को गंगनहर कोतवाली का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि यहां से मनोहर सिंह भंडारी को श्यामपुर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रानीपुर कोतवाली से इंस्पेक्टर शांति कुमार को हटाकर हाल ही में जिले में आमद करने वाले इंस्पेक्टर आशुतोष राणा को रानीपुर की कमान दी गई है। इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट को रुड़की कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। लंबे समय से एसएसपी कार्यालय में वाचन का दायित्व संभाल रहे इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह रावत को कनखल कोतवाली का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा एएनटीएफ सेल के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह को बहादराबाद थाने की जिम्मेदारी दी गई है। बहादराबाद से इंस्पेक्टर अंकुर शर्मा को एसएसआई भगवानपुर बनाया गया है। खानपुर थाने से इंस्पेक्टर धर्मेंद्र राठी को हटाकर एसआईएस शाखा भेजा गया है, जहां एसएसपी के पीआरओ दिगपाल कोहली को थाना प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है
आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन रिपोर्ट कार्यालय को प्रेषित करना सुनिश्चित करें। पुलिस विभाग का मानना है कि इस प्रशासनिक बदलाव से जिले में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी।


