‘‘नर सेवा-नारायण सेवा’’ को ही सच्ची मानवीय सेवा: कोश्यारी, स्वामी रामप्रकाश चैरिटेबल हॉस्पिटल के पांच वर्ष पूर्ण।

स्वास्थ्य हरिद्वार

चिकित्सालय समाजसेवा व मानव सेवा को समर्पित: हरिचेतनानंद
‘‘नर सेवा-नारायण सेवा’’ को ही सच्ची मानवीय सेवा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुये स्वामी विवेकानंद हैल्थ मिशन सोसायटी द्वारा संचालित स्वामी रामप्रकाश चैरिटेबल हॉस्पिटल के पांच वर्ष पूर्ण होने पर चार दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किये गये।
सर्व प्रथम चिकित्सालय के मेडिकल डायरेक्टर डा- संजय शाह ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुये चिकित्सालय के स्थापना के पांच वर्ष पूर्ण होने पर उपस्थित अतिथियों व स्टाफ को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुये विगत पांच वर्षोंं में चिकित्सालय द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में किये गये कार्यों से अवगत कराने के साथ ही स्वामी विवेकानंद हैल्थ मिशन सोसायटी द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में संचालित किये जा रहे विभिन्न कार्यों का विस्तृत ब्यौरा रखा।
बतौर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने सर्वप्रथम रामप्रकाश चैरिटेबल हास्पिटल की पांचवीं वर्षगांठ पर अस्पताल के समस्त स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि डा- संजय शाह के कुशल संचालन में मानव सेवा का जो कार्य किया जा रहा है वह अतुलनीय है। कोरानाकाल के दौरान चिकित्सकों ने लोगों की जान बचाने के लिये रात-दिन एक करते हुये अपनी जान तक की परवाह नहीं की ऐसे चिकित्सकों व मेडिकल स्टाफ की सेवाओं का बखान नहीं किया जा सकता। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्टाफ द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुये कहा कि मैंने आज तक चिकित्सकों को रोगियों की सेवा करते हुये ही देखा था लेकिन आज पहली बार मैंने इतना अच्छा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देखी।
महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेनानंद महाराज ने कहा कि चिकित्सालय अपने नाम के अनुरूप ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ का अनुसरण कर रहा है। सुप्रसिद्ध चिकित्सक डा०संजय शाह जो कि समाजसेवा व मानव सेवा को समर्पित हैं और इस चिकित्सालय मे आने वाले पीड़ित व्यक्ति को जिस तरह से ईलाज उपलब्ध करा रहे हैं, ऐसे चिकित्सक आज समाज में कुछेक ही मिलते हैं। चूंकि चिकित्सालय चैरिटेबल है और यहां पर जरूरतमंदों का ईलाज निःशुल्क व न्यूनतम दरों पर अच्छी से अच्छी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाती है ऐसे में समाज को भी चाहिये कि हम चिकित्सालय को अपनी सामर्थ अनुसार मदद करें और पुण्य के भागी बने।
वि० अतिथि सिडकुल मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिशन के अध्यक्ष राज अरोड़ा ने समाजसेवा के क्षेत्र में चिकित्सालय द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुये आश्वस्त किया कि चैरिटेबल चिकित्सालय के संचालन में किसी भी तरह की बाधा नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने चिकित्सालय मे उपलब्ध कराई जा रही दवा एवं उपकरणों आदि के साथ ही उनसे जो भी सहयोग मांगा जायेगा उसे अवश्य पूरा किया जायेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मदरहुड यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर प्रो०(डा०) नरेन्द्र शर्मा ने कहा कि डा-संजय शाह के कुशल निर्देशन में चिकित्सालय मानव सेवा की ओर अग्रसर है। इस चिकित्सालय का लाभ अधिक से अधिक लोगो को मिलेगा, ऐसी हम सबकी अपेक्षा है। उन्होंने चिकित्सालय के संचालन में हरसंभव सहयोग का पूर्ण आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित शिवालिकनगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि निःस्वार्थ भाव से चैरिटेबिल हास्पिटल का संचालन करते इन पांच वर्षों में डा-संजय शाह के कुशल नेतृत्व में चिकित्सालय जनसेवा के कार्यों में तेजी से अग्रसर है। चिकित्सालय का संचालन सुचारू रूप से हो ऐसे जनसेवी चिकित्सालय की यथासंभव मदद हम सबको करनी होगी, जिससे कि ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ का उद्देश्य पूरा हो। अंतिम दिन चिकित्सालय पसिर में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह देशभक्ति एवं उत्साह के वातावरण में आयोजित हुआ।
इससे पूर्व चार दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजन व द्वितीय दिन सूरतगिरी बंगला आश्रम से पधारे वेद पाठी छात्रें द्वारा वैदिक परंपरानुसार मेडिकल डायरेक्टर डा- संजय शाह एवं उनकी धर्मपत्नी डा- तीस्ता शाह की उपस्थिति में विशेष पूजा-अर्चना व हवन किया। इस अवसर पर चार दिवसीय कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों को अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया, वहीं आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एस- वेंकट राजू (हैदराबाद के उद्योगपति एवं समाजसेवी), देवेन्द्र शर्मा, डा-अशोक मिश्रा, कर्नल(डा०) प्रवीण , सीमांत सेवा फाउंडेशन संचालक डॉ- सिद्धार्थ पाटनी व अध्यक्ष कैलाश, अभिषेक मिश्रा, डा-बी-डी-जोशी, सूरत गिरी बंगला के कोठारी स्वामी उमानंद गिरी महाराज, आचार्य सुधीर, एस-पी-सिंह, एचआर हेड रॉकमन इंडस्ट्रीज सुनील उनियाल, वरि०समाजसेवी अविनाश ओहरी, योगेश पांडे, एड-उत्तम सिंह चौहान, रणवीर शर्मा, आर्किटेक्ट अजय शर्मा, ऋषि सचदेवा, रमेश भाई ठक्कर, प्रकाश जोशी, पवन आहूजा, रणवीर शर्मा, मनोज त्यागी, अंकुश ओहरी, सुनिल अरोड़ा, पत्रकार शमशेर बहादुर बम, सचिन शर्मा, डा०तीस्ता कुकरेती शाह, डा०अशोक शर्मा, डा०सतेन्द्र कुमार,  डा०सुलभ,  डा०कुलदीप सिंह, डा०श्यायमलता जुयाल, डा०अनु अग्रवाल, डा०ज्योती, डा०श्रृंगा, डा०रम्यता, डा०पूनम, डा०बुगान, डा०आरती, डा०ज्योती चौहान, सुश्री निधि धीमान, ध्वजपाल सिंह रावत, पवन सेमवाल, अंशु, वेद स्तुति, कुसुमलता, पूजा, सागर, प्रिया, रोहन, आलोक, शालिनी, रमेश, अंकित, शीतल, रीटा, आकाश, मोनिका, धीरज, विकास, प्रेम, संगीता, सविता सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *