खेल महाकुम्भ 2025-26 में मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के अन्तर्गत कुश्ती एवं योगासन में हरिद्वार के बालकों ने 07 में से 06 फाइनल मुकाबले जीते।

उत्तराखंड खेल हरिद्वार

खेल महाकुम्भ 2025-26 के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार में मा० मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2025 (राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता) अन्तर्गत कुश्ती एवं योगासन खेल विधा का आयोजन आज  योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद, हरिद्वार में जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया। उक्त आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में राजीव शर्मा, अध्यक्ष नगर पालिका शिवालिकनगर, के द्वारा प्रतिभागियों के बीच उपस्थित होकर प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया गया एवं खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। समारोह में प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकार मुकेश कुमार भटट् मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी (राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता) 2025, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रारद अधिकारी पौड़ी गढ़वाल श्रीमती पूनम मिश्रा, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रारद अधिकारी रुड़की,  अनिल कुमार, बहादराबाद सोनू कुमार, भगवानपुर  विक्रान्त चौधरी, खानपुर आशीष, प्रशासनिक अधिकारी, युवा कल्याण विभाग, हरिद्वार  जितेन्द्र पुण्डीर, खेल विभाग के उपक्रीड़ाधिकारी दीप कुमार, जिला खेल समन्वयक गजेन्द्र चौधरी एवं  अंजेश, शिक्षा विभाग के लेखा एवं निर्णायक तथा युवा कल्याण विभाग से अवैतनिक व्यायाम /खेल प्रशिक्षक तथा अन्य विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।

आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में समस्त जनपदों से आए अण्डर 14, अण्डर 19 के बालक/बालिकाओं द्वारा आयोजित कुश्ती एवं योगासन खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया।कुश्ती और योगासन प्रतियोगिताओं में हरिद्वार के खिलाड़ियों का दबदबा रहा, आज अंडर 14 कुश्ती प्रतियोगिताओं के पांच वर्ग के फाइनल मुकाबले हुए जिनमें चार वर्ग में हरिद्वार के बालकों ने बाजी मारी वहीं योगासन में दो वर्गों में फाइनल मुकाबले हरिद्वार के बालकों ने जीते।

उक्त खेलकूद प्रतियोगिताओं के परिणाम निम्नवत हैं:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *