प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा सूखी नदी व्यापार मंडल शाखा का गठन किया गया जिसमें नीरज पाल को अध्यक्ष और प्रमोद गोस्वामी को महामंत्री बनाया गया।, सूखी नदी क्षेत्र के व्यापारियों की एक बैठक चावला भवन खड़खड़ी में आयोजित की गई जिसमें प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार कश्यप एवं जिला अध्यक्ष विशाल गर्ग सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे, बैठक में शिवकुमार कश्यप ने व्यापारी एकता पर बल देते हुए कहा की व्यापारी अगर संगठित रहेंगे तो आने वाली सभी समस्याओं का मिलजुल कर सामना किया जा सकता है। उन्होंने नवगठित सुखी नदी व्यापार मंडल के पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह उनके साथ करने से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे। इस अवसर प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा खड़खड़ी के पार्षद
महावीर वशिष्ठ को संरक्षक, एवं सामाजिक कार्यकर्ता मधुकांत गिरी को जिला सचिव बनाया गया.प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा वरिष्ठ व्यापारी नेता हरीश महलोत्रा को संगठन द्वारा सम्मानित किया गया।
सूखी नदी व्यापार मंडल में अध्यक्ष नीरज पाल और महामंत्री प्रमोद गोस्वामी के साथ अमन को कोषाध्यक्ष, संजय और विनय को उपाध्यक्ष तथा दिलीप को संगठन मंत्री बनाया गया है
इस अवसर पर व्यापार मंडल शहर अध्यक्ष मयंक मूर्ति भट्ट, व्यापारी नेता अजय अरोड़ा, अनुज गुप्ता , खड़खड़ी व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष गोस्वामी आदि सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे, सभी ने नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत किया।



