पाकिस्तान के कराची शहर के श्मशान घाट में 9 वर्षों से मोक्ष का इंतजार कर रहे चार सौ मृतकों के अस्थि कलशों को कनखल सतीघाट पर आज पूर्ण विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगा में प्रवाहित किया गया। इससे पूर्व निष्काम सेवा ट्रस्ट भूपतवाला से कनखल तक अस्थि कलश यात्रा का निकाली गई।
इस यात्रा का भीमगोडा में व्यापारियों और नागरिकों द्वारा राम मुनि जी और अजय अरोड़ाके साथ श्याम सचदेवा, सतीश कश्यप आदि द्वारा स्वागत किया गया और यात्रा में शामिल लोगों को जलपान कराया गया। अस्थि कलश यात्रा का समापन कनखल में हुआ जहां पाकिस्तान से लाई गई 400 लोगों की अस्थियां गंगा जी में प्रवाहित की गई
इस मौके पर देवोत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय महामंत्री एवं यात्रा संयोजक विजय शर्मा, बलेश जैन, मनोज मेहंदी रत्ता, डी. के. भार्गव, प्रेम गुलाटी, प्रदीप महाजन, संजय जैन, कैलाश गोयल, बी.के. मेहता, डॉ. विशाल गर्ग, अशोक गुप्ता, चन्द्रधर काला, अवनीश गोयल, आनंद प्रकाश टुटेजा, जानकी प्रसाद, रणवीर सिंह चौधरी, यशपाल विजन, रविदत्त शर्मा, डॉ. संदीप मलिक, आशीष गौड़, सुभाष शास्त्री, अरुण कुमार गुप्ता, महेश काला, पंडित जितेन्द्र शास्त्री, सुनील मोदी, ओ.डी. शर्मा, नितिन शर्मा माना, पूर्व पार्षद, भूपेंद्र कुमार, चन्ट अग्रवाल, आशीष मेहता, श्रीराम विजय, पोखरियाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।